अभ्यंग (आयुर्वेदिक तेल मालिश): कैसे होता है, लाभ और सावधानी
प्रतीकात्मक चित्र
अभ्यंग गुनगुने औषधीय तेल से तय दिशा और लय में पूरे शरीर की मालिश है। आयुर्वेद में यह दिनचर्या का हिस्सा है, और पंचकर्म से पहले शरीर तैयार करने के लिए भी किया जाता है।
कैसे होता है
आपकी प्रकृति, ऋतु और तकलीफ़ के अनुसार डॉक्टर तेल चुनते हैं
एक या दो प्रशिक्षित थेरेपिस्ट सिर से पैर तक गुनगुना तेल लगाते हैं
हाथ-पैरों पर लंबे, और जोड़ों पर गोल स्ट्रोक, सात स्थितियों में
इसके बाद आमतौर पर स्वेदन (भाप) और गुनगुने पानी से स्नान
कितना समय: लगभग 30–45 मिनट। कोर्स के रूप में आमतौर पर 7 से 14 दिन, डॉक्टर की सलाह अनुसार।
उपचार से पहले
हल्के पेट आएँ (भोजन के 2–3 घंटे बाद)
त्वचा की एलर्जी, बुखार या हाल की बीमारी डॉक्टर को बताएँ
पहले मल-मूत्र त्याग कर लें
उपचार के बाद
थोड़ा आराम करें; ठंडी हवा और ठंडा पानी न लें
डॉक्टर बताएँ तब गुनगुने पानी से नहाएँ, आमतौर पर 30–60 मिनट बाद