ग्रीवा बस्ती (गर्दन पर गुनगुना तेल धारण): कैसे होती है और सावधानी
प्रतीकात्मक चित्र
ग्रीवा बस्ती में गर्दन के पीछे आटे के घेरे में गुनगुना औषधीय तेल रखा जाता है। लंबे स्क्रीन काम और गलत बैठने से होने वाले गर्दन दर्द और जकड़न में इसका उपयोग होता है।
कैसे होता है
माथे को सहारा देकर आप पेट के बल लेटते हैं
गर्दन के पीछे आटे का घेरा बनाते हैं
अंदर गुनगुना तेल समान गर्म रखते हैं
तेल निकालकर गर्दन और कंधों की हल्की मालिश
कितना समय: लगभग 30–40 मिनट। आमतौर पर 7 से 14 दिन।
उपचार से पहले
चक्कर, हाथों में सुन्नपन या कमज़ोरी हो तो डॉक्टर को बताएँ
गर्दन की X-ray या MRI रिपोर्ट हो तो लाएँ
उपचार के बाद
उस दिन लंबा स्क्रीन समय और गर्दन झुकाने से बचें
गर्दन को ठंडी हवा और AC से ढककर रखें
डॉक्टर के बताए ऊँचाई का तकिया लें
किसे नहीं लेना चाहिए (या डॉक्टर के तय करने पर ही)
दुर्घटना या गिरने के बाद गर्दन दर्द (पहले डॉक्टर को दिखाएँ)